आनंदमोहन, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अवधेश प्रसाद के सामने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा सीट में उनको मिली सफलता को उप चुनाव में दोहराने की चुनौती है। वह इस मायने में कि उनके सांसद निर्वाचित होने के बाद जिले से समाजवादी पार्टी का अब एक भी विधायक नहीं रह गया है। 2022 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा के चुनाव की मिली सफलता को बरकरार रखने की उनके सामने चुनौती है।
डेढ़ वर्ष पहले हुए विधानसभा चुनाव में सपा के दो विधायक निर्वाचित हुए थे। एक मिल्कीपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से अवधेश प्रसाद व दूसरे गोसाईंगंज विधानसभा सीट से अभय सिंह। प्रसाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हो चुके हैं, बचे अभय सिंह तो लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से उनका मोहभंग गया। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में पांच विस सीटों में से तीन पर भाजपा व दो पर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व रहा है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.